लोहरदगा, मई 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, नाली, सरना स्थल, मसना स्थल, धूमकुड़िया, सामाजिक स्थल घेराबंदी,बिजली,पेयजल,राशन,आवास और पेंशन जैसी मुख्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डॉ उरांव ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता पर रखा जा रहा है।विधायक ने आश्वस्त किया कि जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव नहीं होगा, उनका निदान विधायक मद से कराया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर आभार व्यक्त क...