धनबाद, सितम्बर 27 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपना तल्ख तेवर दिखाया तो नगर निगम ने खाना पूर्ति करने के लिए झरिया शहर की सड़कों पर बने गड्ढे की भराई के लिए गिट्टी और बालू गिरना शुरू कर दिया। झरिया 4 नंबर शौचालय के पास, धर्मशाला रोड के पास बने गड्ढे की भराई की जाएगी। ताकि दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो। इस दौरान विधायक की बड़ी पुत्री शताक्षी सिंह की उपस्थिति में भराई का कार्य शुरू हुआ है। शताक्षी सिंह ने कहा कि यह प्रयास त्यौहारों तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि झरिया की जर्जर सड़कों को सुधार करना है। बताते चले की जीएसटी उत्सव के दौरान विधायक रागिनी सिंह खुद पैदल चली थी। इसके बाद गुरुवार को नगर निगम के अभियंता को इस संबंध में दूरभाष पर हिदायत दी थी। विधायक के कड़े तेवर पर नगर निगम में भराई शुरू किया है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.