विधायक मद से बनेंगी सात सड़कें
गढ़वा, अप्रैल 2 -- मझिआंव। स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा बरडीहा प्रखंड में सात सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। विधायक ने बताया कि विधायक निधि से यह सड़क बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग को लेकर उक्त सभी सड़कों की स्वीकृति दी गई है। उससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के हर गांव व टोले तक सड़क सहित अन्य विकास कार्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का मुख्य लक्ष्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.