मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 28 -- राष्ट्रीय लोकदल के खतौली विधायक मदन भैया ने रविवार को जानसठ में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर लोगों की जन समस्याओं को सुना एवं उनका निराकरण कराया। रविवार को क्षेत्रीय विधायक मदन भैया ने अंतवाड़ा , हाजीपुर, अहमदगढ़, सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के सुख दुख में शामिल हुए। इससे पूर्व में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर क्षेत्र से आए आए ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए समस्याओं का समाधान कराया। इस दौरान उनके साथ रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसाना, मनोज कसाना, सुमित चपराना, अमित पवार, लव कुश त्यागी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.