धनबाद, मई 1 -- बाघमारा प्रखंड के धावाचिता पंचायत के बलाईटांड़ रोड के बगल स्वास्थ्य उपकेन्द्र का शिलान्यास गुरूवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू उपस्थित थे। सूचना है कि उक्त जमीन जहां स्वास्थ्य उपकेन्द्र बनना है, यह बंदोबस्ती की जमीन है। शिलान्यास के समय स्थानीय आशु महतो, खीरू महतो, बीरू महतो, मंगल महतो, दिलीप महतो आदि ने जमीन अपना बताकर विरोध जताया। हालांकि मौके पर मौजूद बाघमारा अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू ने समझाया व लोगों को शांत कराया। गौरतलब रहे कि हेल्थ ग्रांट योजना के तहत यहां स्वास्थ्य उपकेन्द्र बनने वाला है। शिलान्यास के समय जिप अध्यक्ष शारदा देवी, जिप सदस्य वाणी देवी, सुभाष रवानी, मनसा राम मुर्मू, बिरजू सोरेन, हुबलाल महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.