गिरडीह, जुलाई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू कुमारी ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक ने जमुआ विधानसभा में बेहतर सड़क संपर्क, नई सड़क परियोजनाओं और जर्जर सड़कों के उन्नयन के लिए मांग पत्र सौंपा। उन्होंने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति एवं क्रियान्वयन कराने का आग्रह किया। मंजू कुमारी ने विशेष रूप से गिरिडीह-कोडरमा, बेंगाबाद-बिहार सीमा, सरोंन-जमुआ और गिरिडीह-हज़ारीबाग सड़कों के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- गडकरी से मिले सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, झारखंड की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की उठाई मां...