गुमला, अप्रैल 30 -- गुमला। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुमला जिला समिति का पुनर्गठन किया है। पार्टी की केंद्रीय समिति ने गुमला विधायक भूषण तिर्की को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके नेतृत्व में नई जिला कमेटी का गठन किया गया है।भूषण तिर्की को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व से जिले में संगठन और मजबूत होगा। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार नई कमेटी में नुरुल होदा और शशी साव को उपाध्यक्ष, आसिफ अंसारी को सचिव, रंजीत सिंह को संगठन सचिव, सुची राम किसान को सह सचिव तथा खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।केंद्रीय नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को जल्द बैठक कर संगठन विस्तार की रणनीति बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.