हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी, विशेष संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत से उनके घर पर मुलाकात की। जिलाध्यक्ष पुष्कर आर्या और सचिव गणेश रौतेला के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल विधायक के घर पर 27 सूत्रीय मांगों को लेकर मिलने पहुंचा। विधायक भगत ने वित्त सचिव दिलीप जावलकर से फोन पर वार्ता कर इंजीनियरों की समस्याओं का समाधान निकालने को कहा। उन्होंने बताया कि गुरुवार यानी दो अप्रैल को मामले में शासन स्तर पर अधिकारियों की वार्ता हड़ताल पर डटे इंजीनियरों के साथ होनी है। वहीं, महासंघ के पदाधिकारी दसवें दिन भी लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस स्थित धरना स्थल पर बैठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएल मादव ने की, मंच संचालन शंकर शम्भू पन्त ने किया। इस मौके पर पंकज उपाध्याय, सुभाष जोशी, ...