हल्द्वानी, जून 3 -- कालाढूंगी। पदमपुर डोलिया एवं आसपास के गांवों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए विधायक बंशीधर भगत ने सिंचाई नलकूप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस नलकूप से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम प्रधान गंगा बिष्ट समेत ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गंगा बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, सिंचाई खंड रामनगर के एसडीओ जयदीप गुसाईं, जेई शुभम केंथोला, विपिन कांडपाल, धर्मदत्त सती, मोहन फुलारा, गोपाल बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र बोरा, भीम पाठक, अजय कंबोज, रमेश बेलवाल, पीयूष पांडे, धारा बल्लभ सती आदि रहे। यह भी पढ़ें- बसंतीपुर में 25 लाख की लागत से नाली...