हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कालाढूंगी क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए शासन से 2.21 करोड़ का बजट मंजूर कराया है। उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार जताया। विधायक भगत ने बताया कि इस बजट से करायल जौलासाल, गिनती गांव, कोटाबाग में शंकरचौक से रामदत्त मार्ग, कल्याणपुर से कोटाबाग मार्ग, पतलिया खोड़ से राकड़ बस्ती में ट्यूबवेल व मार्ग निर्माण, कोटाबाग में गैस गोदाम से जंगलियागांजा मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। विधायक भगत ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। कालाढूंगी विधानसभा के हर गांव को मुख्यधारा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.