रुद्रपुर, मार्च 31 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मंगलवार को विधायक बेहड़ ने बताया कि विधायक निधि से ग्राम रामनगर की गोदावरी कॉलोनी में तीन लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, लालपुर की आईडिया कॉलोनी में सामुदायिक भवन में 4.18 लाख रुपये की लागत से टाइल्स का निर्माण व जिला पंचायत से निर्मित ग्राम भमरौला में कब्रिस्तान की नाली एवं सड़क निर्माण छह लाख रुपये की लागत से बनाए गए हैं। लोकार्पण के अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक बेहड़ का फूलमालाओं से स्वागत किया। बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। यहां जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, गुरदास कालड़ा, प्रेम आर्या, राजेश प्रताप सिंह, मदन मोहन शर्मा, जियाउल रहमान, भूषण लाल, सरताज म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.