रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा नगरपालिका चुनाव के दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ कथित हाथापाई के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के साथ हाथापाई जैसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विधायक बेहड़ से हाथापाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन उन्होंने कहा कि इस तरह की...