देहरादून, सितम्बर 24 -- हरिद्वार। कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के आरोपों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार की बौखलाहट में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- किच्छा में कांग्रेस का शुक्ला के खिलाफ प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी यह भी पढ़ें- विधायक के साथ अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी

हिंदी...