रुद्रपुर, मई 2 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर करीब 28 लाख की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्राम रामेश्वरपुर में 45.29 लाख की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। शनिवार को विधायक बेहड़ ने नगर पंचायत लालपुर में दो लाख की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। इसके अलावा सिरौलीकलां में वार्ड 18 में 14.38 लाख से निर्मित दो सड़कों और वार्ड 20 में 9.99 लाख से बनी दो सड़कों का लोकार्पण किया। इससे पूर्व, ग्राम रामेश्वरपुर में राज्य योजना के तहत 658 मीटर सड़क निर्माण के लिए 45.29 लाख रुपये स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बेहड़ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर गांव में श्मशान घाट का शेड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.