विधायक बेहड़ ने स्मार्ट मीटरों के खिलाफ भरी हुंकार
रुद्रपुर, जून 26 -- शांतिपुरी। विधायक तिलकराज बेहड़ ने शुक्रवार को जवाहरनगर और शांतिपुरी क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में स्मार्ट मीटरों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में नहीं हैं। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी मीटर व्यवस्था बहाल की जाएगी। जवाहरनगर और शांतिपुरी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान विधायक बेहड़ ने क्षेत्रवासियों की सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, जलभराव और पेंशन संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.