विधायक बेहड़ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रुद्रपुर, जून 24 -- किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक बेहड़ ने भूड़ा, मोहन बोरिंग, नई कालोनी देवरिया, चंदन नगर गोठा व मल्ली देवरिया समेत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने शिमला पिस्तौर में पांच लाख रुपये विधायक निधि से निर्मित श्मशान घाट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहड़ ने कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश दुआ के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें बधाई दी। यहां नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, गुलशन सिंधी, अशोक मित्रा, संजीव चौधरी, नितिन शर्मा, नरेश खुराना, जीवन जोशी, दानिश मलिक आदि मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.