रुद्रपुर, जून 25 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 19.28 लाख रुपये की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं क्षेत्र में 1.38 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाएं स्वीकृत कराने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत कर आभार जताया। गुरुवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम कच्ची खमरिया में 13.50 लाख रुपये से निर्मित सड़क, नगर पंचायत लालपुर की वसुंधरा कॉलोनी स्थित मंदिर में 2.99 लाख रुपये से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य और लालपुर में होटल सिटी पार्क के निकट 2.79 लाख रुपये से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण किया। लालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में 1.38 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत कराए जाने पर विधायक बेहड़ का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- विधायक बेहड़ ने सुनीं लोगों की समस्याए...