विधायक बेहड़ ने मानसून को लेकर अधिकारियों को किया सतर्क
रुद्रपुर, मई 18 -- किच्छा, संवाददाता। आगामी मानसून को देखते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ ने नगरपालिका, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, ऊर्जा निगम, एनएच और जल संस्थान के अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए संबंधित विभाग समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करें। सोमवार को विधायक कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड-15 के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई। वहीं ग्राम आनंदपुर के ग्रामीणों ने गांव की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाते हुए करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की। विधायक बेहड़ ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- बेहड़ ने सड़कों का लोकार्पण किया कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सिंचाई विभाग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.