रुद्रपुर, जून 22 -- किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 30.57 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। सोमवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम राघवनगर में 2.57 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क, ग्राम गौरीकला मोड़ के पास तालाब क्षेत्र में भू-कटाव रोकने के लिए निर्मित 5 लाख रुपये की सीसी दीवार, कनकपुर बंगाली कालोनी में 6.80 लाख की लागत से निर्मित से सड़क, ग्राम महाराजपुर में 8.20 लाख की लागत से निर्मित सड़क तथा महाराजपुर की श्याम कालोनी में 8 लाख की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। यह भी पढ़ें- जनसंवाद कार्यक्रम में बेहड़ ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अध...