रुद्रपुर, मई 3 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधायक निधि के सात लाख रुपये से लालपुर व ग्राम भमरौला में निर्मित दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। रविवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम भमरौला डायनेमिक कॉलोनी में पांच लाख रुपये और लालपुर गंगोत्री विहार में दो लाख रुपये की लागत से बने मंदिर निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। डायनेमिक कॉलोनी वासियों ने विधायक बेहड़ का फूल-माला, ढोल-नगाड़े व पटाखे बजाकर अभिनंदन किया। बेहड़ ने कहा कि लालपुर क्षेत्र में मंदिरों के शेष कार्यों समेत अन्य विकास योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विधायक बेहड़ ने 28 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण इसके पश्चात बेहड़ ने किच्छा के श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.