विधायक बेहड़ ने इंदरपुर में किया आंबेडकर द्वार का उद्घाटन
रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधायक निधि 9.40 लाख की लागत से हुए विकास कार्यो को जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम इंदरपुर कॉलोनी में आंबेडकर द्वार का भी उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने विधायक के फूलमालाओं से स्वागत किया। गुरुवार को ग्राम इंदरपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बेहड़ ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया। उन्होंने फीता काटकर आंबेडकर द्वार क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। कहा कि इंदरपुर में बनाया गया आंबेडकर द्वार क्षेत्र की पहचान के साथ भावी पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा भी देगा। बेहड़ ने किच्छा विधानसभा अंतर्गत रुद्रपुर वार्ड 1 फुलसुंगा स्थित भगवती इन्कलेव में सीसी सड़क का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.