लखनऊ, फरवरी 16 -- विधायक बेदीराम के सरकारी जमीन कब्जा करने के आरोपों के बीच अब नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। बाघामऊ और भरवारा-मल्हौर क्षेत्र में स्थित जमीनों की पैमाइश और जांच का निर्णय लिया है। विधायक से संबंधित जमीनों की रजिस्ट्री के दस्तावेज भी तलब कर लिए हैं। जांच के लिए बनी कमेटी अब विधायक के साथ अन्य सभी सरकारी जमीनों की भी पैमाइश करेगी। सोमवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रारंभिक पैमाइश की कार्रवाई भी शुरू कराई। कल भी टीम मौके पर पैमाइश करने जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच में कई दिन लग सकते हैं, लेकिन शुरुआती स्तर पर ही कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि केवल निजी जमीन ही नहीं, बल्कि आसपास की सरकारी संपत्तियों रोड, चकमार्ग, नाले और नालियों की भी प...