गुड़गांव, दिसम्बर 26 -- गुरुग्राम। पटौदी विधानसभा विधायक बिमला चौधरी ने शुक्रवार को गांव बसुंडा में 21 लाख 64 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना है। उन्होंने कहा कि बसुंडा में बनने वाला यह सामुदायिक भवन केवल इस गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास की गति निरंतर बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.