विधायक बसंत सोरेन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दुमका, जून 13 -- दुमका, प्रतिनिधि।विधायक बसंत सोरेन ने दुमका सदर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ गांव-गांव जाकर युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य नशा मुक्त दुमका बनाना और लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान से बचाना है। इसी कार्यक्रम के बाद दुमका सदर प्रखंड में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में विधायक बसंत सोरेन ने लाभुकों के बीच विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। कार्यक्रम में कला केंद्र के लिए वाद्य यंत्र, जाहेर थान के लिए पूजा सामग्री, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन स्वीकृति पत्र, पशुपालन विभाग द्वारा बत्तख और दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- कल्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.