विधायक बनते ही प्रशांत किशोर का काम चालू, 11 अगस्त से बांकीपुर में वार्ड-वार्ड घूमेंगे
पटना, अगस्त 5 -- बिहार विधानसभा का उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने काम शुरू कर दिया है। पीके 11 अगस्त से पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा में वार्ड-वार्ड घूमेंगे। इस दौरान वह लोगों से संवाद करेंगे और स्थानीय मुद्दों पर बात करके उनकी समस्याओं को जानेंगे। प्रशांत किशोर ने 3 महीने के बाद बांकीपुर में बदलाव दिखने का दावा किया है। बांकीपुर सीट पर हाल ही में उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक वोटों से हराते हुए जीत दर्ज की थी। जन सुराज पार्टी ने बुधवार को कहा कि प्रशांत किशोर 11 से 19 अगस्त तक बांकीपुर के विभिन्न वार्डों में जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के विकास और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।किस वार्ड में कब जाएंगे प्रशांत किशोर पीके 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.