विधायक बखरी में आज सुनेंगे जनसमस्याएं
बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बखरी, निज संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर स्थानीय विधायक सह पूर्व गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम किया जा रहा है। इस बाबत लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को रामपुर स्थित विवाह भवन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विधायक आम जनता से सीधे मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच सकते हैं। विधायक स्वयं लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.