हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बंशीधर भगत ने रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं। विधायक बंशीधर भगत ने इस मुलाकात में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सीएम के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने संगठनात्मक स्तर पर मजबूती हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...