पाकुड़, मार्च 22 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय के रामलला यज्ञ मैदान में शनिवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भक्ति और आस्था के माहौल में धूमधाम से किया गया। इसी के साथ नौ दिवसीय भव्य मेला एवं कथा पंडाल का भी विधिवत उद्घाटन हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह मेला 21 मार्च से 29 मार्च तक चलेगा, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष शम्भू भगत, सचिव अशोक भगत एवं अन्य सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का बुके और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया। इस दौरान पूरे यज्ञ परिसर में विष्णु भगवान की जय के जयकारों से वातावरण भक्त...