शामली, मई 11 -- कांधला। रविवार को खण्ड विकास क्षेत्र के ग्राम किवाना में माननीय विधायक श्री प्रसन्न चौधरी ने विधायक निधि योजना के अंतर्गत मोहित के मकान से राजकुमार के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। इस निर्माण कार्य से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना और मजबूत होगी। उद्घाटन समारोह के दौरान रालोद नेता राजन जावला, पंकज प्रधान, अमरजीत मलिक, विनित मलिक, तेजपाल मलिक, गोपाल मलिक, संजीव मलिक, शिवकुमार, भीम सिंह तथा धारासिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह भी पढ़ें- विधायक ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन मोहित मलिक ने किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों न...