विधायक प्रदीप यादव करेंगे टेंट सिटी एवं मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन
दुमका, अगस्त 2 -- राजकीय श्रावणी मेला के तहत हंसडीहा में कांवरियों की सुविधा के लिए निर्मित भव्य टेंट सिटी एवं मयूराक्षी कला मंच (सेवा शिविर) का उद्घाटन रविवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन को लेकर प्रशासन एवं आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। झारखंड, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप आधुनिक टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। यहां कांवरियों के नि:शुल्क आवासन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। टेंट सिटी परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई तथा जल निकासी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.