विधायक प्रदीप चौधरी ने लगाई चौपाल, गिनाए विकास कार्य
बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बुजुर्ग में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव की समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि ग्राम निभेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि गांव में तीन लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट, पांच लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर तथा नौ लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा फतेहपुर-मुंडाखेड़ा-भटवारा-कुराला संपर्क मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.