जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत रानी झरना में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से 1 करोड़ 90 लाख से स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने नारियल फोड़कर किया। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि बरसात के मौसम में नाला में पानी भर जाने से लोग लकड़ी की अस्थायी पुलिया का निर्माण कर आवागमन करते थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने पुल निर्माण कार्य की स्वीकृत दिलाई है। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण हो जाने के बाद लोग मुख्यालय से सीधे जुड़ सकेंगे। इस दौरान झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, भाजपा के पटमदा मंडल बासुदेव मंडल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष कालीपद महतो, ग्राम प्रधान बेलू सिंह, खगेन सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.