हजारीबाग, मई 4 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरगड्डा और खुटरा पंचायत पंचायत में 55 -55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य को विधायक प्रतिनिधि सुमन कुमार राय ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य को रोकवा दिया । यह भी पढ़ें- बरगड्डा स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य में अनियमितता के शिकायत पर विधायक हुए आक्रोशितनिर्माण कार्य की स्थिति काम रोके जाने के बाद जिला परिषद के कनीय अभियंता सुमंत कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी विभाग के वरीय अधिकारी को देंगे। उसके बाद जैसा निर्णय होगा वैसा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास का समय हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से लिया गया है । अगले एक दो दिनों में शिलान्यास का कार्यक्रम किया जायेगा ।विधायक का आरोप इधर विधायक प्र...