रांची, अप्रैल 11 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के तिमड़ा बरटोली गांव निवासी 29 वर्षीय महादेव होरो को टीबी बीमारी से जूझते देख विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा ने मानवीय पहल करते हुए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक तंगी के कारण इलाज में असमर्थ परिवार की जानकारी मिलने पर उन्होंने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई। महादेव होरो को रामकृष्ण मिशन टीबी सेनोटेरियम, टुपूदाना रांची में भर्ती कराया गया है। अनूप लकड़ा अपनी पत्नी निराली होरो के साथ लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.