साहिबगंज, अप्रैल 24 -- उधवा।उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तर पियारपुर प्रांगण में 15वें वित्त आयोग की राशि से यात्रियों के बैठने के लिए शेड,शीतल पेयजल की व्यवस्था एवं छात्रों के लिए साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया गया है। इसका उद्धाटन गुरुवार की देर रात विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू एवं थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,झामुमो जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक, पंचायत के मुखिया आजाद शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर वार्ड सदस्य टिपू सुल्तान,टिंकू शेख,बबलू शेख,नाजिर शेख,साहेब शेख,आबुल कलाम आजाद,हफीजुर रहमान,कौशर शेख आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.