विधायक प्रतिनिधि को धमकी देने के आरोप में केस
बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने रुधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य निवासी रेहार जंगल बरगदवा ने तहरीर देकर बताया है कि वह वर्तमान समय में रुधौली विधायक के विधानसभा प्रतिनिधि के तौर पर काम देखता है। आरोप है कि बीते कुछ दिनों से नंदिनी वर्मा नाम फेसबुक आईडी से पोस्ट व वीडियो के माध्यम से अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर फेसबुक आईधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.