गढ़वा, अप्रैल 20 -- श्रीबंशीधर नगर। पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने चेचरिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय में नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर पूर्वमंत्री केशरी ने कहा कि कमलेश सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक प्रतिनिधि बनने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान कराने का प्रयास करेंगे। मौके पर सलीम अंसारी, सत्येन्द्र कुमार ठाकुर, कमलेश बिहारी, अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सह संयोजक प्रभारी बनने पर किशोरी लाल केशरी का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- कमलेश मेहता बनाए गए विधायक प्रतिनिधि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...