धनबाद, जनवरी 8 -- बलियापुर। प्रतिनिधि व्यवस्था में गड़बड़ी को ले विधायक प्रतिनिधियों की नाराजगी व बहिष्कार के बीच शुक्रवार को सीएचसी में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय स्वास्थमेला का उद्घाटन हुआ। उपप्रमुख आशा देवी, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राहुल कुमार, परिमल महतो, दिलीप महतो, स्वपन कुमार महतो, पंसस दिवाकर महतो आदि मौके पर थे। कार्यक्रम को 24 स्टॉल लगाऐ गऐ थे। मौके पर 850 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गयी। दूसरी तरफ मुखिया गणेशचंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, मुस्ताक आलम, दिलीप महतो, चंदन भूमिहार, पंसस भोलानाथ महतो व पंसस हीरालाल मोदक ने किसान संग्राम समिति के कार्यालय में बैठक कर स्वास्थमेला कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कहा कि प्रखंड की दो लाख आबादी सीएचसी इकलौता सरकारी स्वास्थकेन्द्र है। जह...