रुद्रपुर, जून 19 -- गूलरभोज। शुक्रवार को काशीपुर के मेयर दीपक बाली और रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा विधायक अरविंद पांडे के संतोषनगर स्थित आवास पहुंचे और उनसे शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। विधायक पांडे ने बताया कि दोनों मेयरों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...