विधायक पांडे के हस्तक्षेप से रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान टला
रुद्रपुर, जून 24 -- गूलरभोज, संवाददाता। रेलवे भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को प्रस्तावित कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई है। विधायक अरविंद पांडे के हस्तक्षेप के बाद रेलवे प्रशासन ने अभियान स्थगित कर दिया। इससे रेलवे भूमि पर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सात दिन की नोटिस अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई थी। पिछले सप्ताह किए गए निरीक्षण में 15 दुकानों पर अतिक्रमण पाया गया था। इनमें सात दुकानों में आवंटित क्षेत्र से अधिक कब्जा मिला, जबकि आठ दुकानें बिना किसी आवंटन के संचालित होती पाई गईं। इसके बाद रेलवे ने संबंधित दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे। बुधवार को प्रस्तावित कार्रवाई के लिए रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। इसी बीच व्यापारियों ने विधायक अरविंद पांडे से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.