रुद्रपुर, फरवरी 4 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे पर बुक्सा जनजाति समाज की भूमि को जालसाजी के माध्यम से हथियाने और बाद में बेचने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने इस मामले को आदिवासी समाज के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। बुधवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि वर्ष 2010 में राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय बाजपुर में धारा 229-बी के तहत वाद दर्ज कराया गया था। आरोप है कि बुक्सा जनजाति समाज की जिस भूमि पर विवाद था, उसे राजस्व अधिकारियों की रिपोर्ट लगने के मात्र 24 घंटे के भीतर भूमिधरी घोषित कर दिया गया। यह आदेश 20 जनवरी 2011 को तत्कालीन सहायक कलेक्टर/उप जिलाधिकारी प्रथम श्रे...