फतेहपुर, अगस्त 16 -- खखरेरु। अपना दल कमेरावादी का कार्यकर्ता सम्मेलन क्षेत्र के रक्षपालपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। जिसमें सिराथू विधायक डा.पल्लवी पटेल ने खाद, बिजली के मुद्दे पर पर सरकार को जमकर कोसा। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सिराथू विधायक ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी समाज के अंतिम व्यक्ति को वास्तविक स्वतंत्रता नहीं मिल सकी, किसान अपनी फसल का मूल्य खुद तय नहीं कर सकता। खाद और बिजली की समस्या से किसान परेशान है, कहा की पूर्व में 50 किग्रा की खाद की बोरी मिलती थी, जो इस समय 45 किग्रा की हो चुकी है साथ ही कीमतें भी बढ़ी हैं। इसके बावजूद किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। केंद...