सीवान, मार्च 13 -- गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित गुठनी चौराहा के माले कार्यालय पर गुरुवार दोपहर प्रखंड सचिव सुरेश राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद माले कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर गुठनी चौराहा, पटेल चौक और तेनुआ मोड़ होते हुए माले कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए फर्जी मुकदमे वापस लेने और पीड़ित परिवारों को न्याय देने की मांग किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सड़क दुर्घटना में थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी अरविंद राम और दीपक राम की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष के समर्थन में आवाज उठाने वाले पूर्व विधायक सत्यदेव राम सहित 17 लोगों को नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं ...