गया, मई 20 -- बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी और उनके सुरक्षा कर्मियों से दुर्व्यवहार मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाडू गांव से राहुल कुमार, सनोज कुमार, लालमाटी गांव से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोग मोहनपुर के गंभीरा गांव के समीप विधायक ज्योति देवी और उनके सुरक्षाकर्मियों से दुर्व्यवहार मामले में शामिल थे। इसके पूर्व मंगलवार को भी सुरक्षाबलों ने संबंधित मामले में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...