रांची, अप्रैल 19 -- रातू, प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण सिंह ने रविवार को गुटुटोली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हटिया विधायक नवीन जयसवाल पर शिलान्यास के बाद दर्जनों सड़कों के निर्माण से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि रांची सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने चुनाव से पूर्व रातू तथा नगड़ी क्षेत्र में कई सड़कों का शिलान्यास किया था, लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद एक भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने विधायक पर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को केवल आश्वासन दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। लक्ष्मण सिंह ने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। वहीं युवा नेता सन्नी उरांव ने नगड़ी प्रखंड में विधायक की टालमटोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.