विधायक पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा
गाज़ियाबाद, जून 20 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में लोनी विधायक के खिलाफ भ्रामक वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में विधायक समर्थक की ओर से कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोनी क्षेत्र के गनौली में डेयरी संचालक ओमकार की हत्या और अपहरण के मामले में 19 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि वीडियो में कांग्रेस नेता अकबर चौधरी ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि लोनी विधायक ने पुलिस से सांठगांठ करके हत्याकांड के आरोपियों का आत्मसमपर्ण करवाया था। वीडियो वायरल होने से विधायक समर्थकों में रोष है। विधायक समर्थक ग्यासुद्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.