मैनपुरी, फरवरी 27 -- बिछवां। थाना क्षेत्र के ग्राम भनऊ में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने नाला निर्माण कार्य का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में चारों तरफ विकास की गति दिखाई दे रही है। गुंडे और माफिया का सफाया हो गया है। शुक्रवार का नाला निर्माण कार्यक्रम में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि 10 लाख रुपये की लागत से 1900 मीटर नाले का निर्माण होना है। जिसमें 1300 मीटर नाला जमथरी व 600 मीटर नाला निर्माण भनऊ में हो रहा है। नाला निर्माण से गांव का पानी आसानी से बाहर निकल सकेगा। जिससे लोगों को जलभराव व संक्रामक रोग से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एके अरुण, अवर अभियंता सुखवीर सिंह, सुनील राजपूत, जितेंद्र बाबू, अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, कौशलेंद्र कुशवाह, विनोद राजपूत, मनोज राजपूत, कृपा शंकर दुबे, नितिन दुबे, सु...