दुमका, मार्च 29 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के गरडाअमराकुंडा गांव में विधायक देवेंद्र कुंवर एवं जिप सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत जिला परिषद द्वारा स्वीकृत इस योजना का करीब 55 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। जिला परिषद द्वारा इस उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा प्रत्येक नागरिक के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.