विधायक ने 5 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास
बुलंदशहर, मई 17 -- सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क सरकार की प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक ने बुलंदशहर-स्याना गढ़ मार्ग राज्य मार्ग संख्या-65 पर ग्राम इमलिया के पास से बुलंदशहर-सैदपुर मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 2.90 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग पर 389.77 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।इसके अलावा नीमचाना माजरा से अगौता तक लगभग 1.50 किलोमीटर लंबे नए मार्ग निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जिस पर 60 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं पवसरा मोड़ से नीमचाना, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.