विधायक ने 35 लाख की चार सड़कों का किया उद्घाटन
आदित्यपुर, जून 1 -- चांडिल। विधायक सविता महतो ने चांडिल प्रखंड क्षेत्र में विधायक निधि से आसनबनी के तालगोड़ा, तामुलिया के बारी कॉलोनी, भुईंयाडीह एवं सिकली में 35 लाख रुपये की लागत से चार पीसीसी सड़कों का शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके अलावा विधायक ने जिला परिषद निधि से आदर्श कॉलोनी में 06 लाख की लागत से नाली निर्माण की आधारशिला रखी। मौके पर सविता महतो ने कहा कि जनता के द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। यह भी पढ़ें- 18 साल बाद सजधज कर तैयार हुआ 50 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल इससे लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पार्षद पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.